प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी रहिवासी स्वर्गीय अशोक शर्मा के आवास में बीते 8 जुलाई को उनकी प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम दिवंगत अशोक शर्मा के पुत्रों एवं परिवारजनों द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति झारखंड प्रदेश एवं कई प्रखंडों से आए विप्र बंधुओं ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय शर्मा की यादें निडरता के साथ सत्य पथ पर चलने का मन्त्र स्वच्छ नीयत एवं पवित्र मकसद लेकर सिद्धांतों के साथ समाज का दायित्व निर्वाहन है। कहा कि दृढ़ संकल्पित प्रेरणा के साथ हमारे ज़हन और समाज के मस्तिष्क में उनकी याद सम्मानित रहेगा। संपूर्ण कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एवं हमारे जीवन में सदा उनकी रिक्तियां अपूर्ण रहेगी।
दूर दराज़ से आए विप्र बंधुओं ने एक स्वर में कहा कि हम सभी स्वर्गीय शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको याद करते हैं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं साथ हीं कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते है। समाज हरदम उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक, प्रदेश संरक्षक पंडित लक्ष्मी पांडेय, गणेश पांडेय, परमानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महादेव पांडेय, घनश्याम पांडेय, अमित शर्मा, प्रदेश महामंत्री तुलेश्वर पांडेय, प्रदेश सचिव बटेश्वर मिश्रा, सत्येंद्र पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता नंदकिशोर पांडेय, प्रदेश स्वतंत्र प्रभार कृष्णदेव पांडेय, चयन समिति अध्यक्ष सुरेश पांडेय, महामंत्री यशवंत पांडेय, सलाहकार समिति सदस्य विजय पांडेय, प्रदीप पांडेय, प्रकाश पांडेय, नंदलाल पांडेय, गणेश पांडेय, आदि।
मयूरहंड संगठन मंत्री दिलीप पांडेय, बोकारो जिला प्रभारी विशेश्वर पांडेय, परामर्श दात्री सलाहकार समिति सदस्य अयोध्या पांडेय, सुरेश पांडेय, बड़गांव युवा सम्राट विकास पांडेय, सूरज पांडेय, सुनील शास्त्री, मोना टाइगर रंजीत पांडेय, राम मूरत मिश्रा, तारानारी रहिवासी गंगाधर पांडेय, बसंत पांडेय, संजय पांडेय, सुखदेव पांडेय, परमेश्वर पांडेय, दुग्दा रहिवासी पंचानंद पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply