Advertisement

पंचायत स्तरीय सात स्थायी समिति गठित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिता देवी की अध्यक्षता एवं पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप की उपस्थिति में 6 अगस्त को विभागीय निर्देशानुसार सात स्थायी समितियों का गठन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम निर्माण तथा विकास समिति में अध्यक्ष लोविश्वर मांझी, मुखिया अनिता सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी सहित लीलम देवी, सबिता देवी सदस्य बने। दूसरा महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति के लिए अध्यक्ष सुमन देवी, हाड़ीराम सोरेन, सुप्रिया देवी, मुखिया, उप मुखिया।

 

तीसरा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण समिति में अध्यक्ष गुणाराम मुर्मू, सदस्य में मुखिया, उप मुखिया सहित सुमन देवी, लिलम देवी आदि। चौथा ग्राम रक्षा समिति में अध्यक्ष हाड़ी राम सोरेन, सदस्य में मुखिया, उप मुखिया, लोबीश्वर मांझी एवं गुनाराम मुर्मू।

पाचवां कृषि, सहकारिता, उद्योग एवं सार्वजनिक संपदा समिति में अध्यक्ष सबिता देवी, सदस्य मुखिया, उप मुखिया सहित बिरासो देवी, सरोधनी देवी। छठा संचार एवं अधो संरक्षण समिति के लिए अध्यक्ष बने सरोधनि देवी, सदस्य में मुखिया, उप मुखिया सहित बिरासो एवं सुप्रिया देवी तथा सातवां समिति सामान्य प्रशासन समिति में ऊपर के छह समियों के अध्यक्ष एवं पदेन मुखिया, उप मुखिया सदस्य होंगे।

यहां पर पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन ने निजी मद से सभी दस वार्ड सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज सुपुर्द किया, जिसे आगामी 13 से 15 अगस्त तक फहराए जाने की सलाह दी गयी। मौके पर मुखिया अनिता सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी, पूर्व उप मुखिया गणेश सोरेन सहित कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *