पंच शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा में स्थानीय विधायक सहित हजारों श्रद्धालूगण शामिल

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के बेको में 29 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित श्रीश्री 1008 शिव परिवार राधा कृष्ण सूर्य नारायण अर्धनारिश्वर पंच शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर 29 अप्रैल को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई।

मौके पर 5100 महिलाओं एवं युवतियों ने अपने सिर पर कलश धारण कर यज्ञ मंडप से निकलकर बेको ऊपर टोला, घंघरी, मंढला, गोपालडीह, गंघोनिया, सुन्दरटांड़, भण्डार टोला नदी तट पहुंचे। जहां पुरोहित आचार्य अजय शास्त्री ने
जल को अभिमंत्रित कर सभी कलशों में जलार्पण कराया, वहां से कलश यज्ञ मंडप लाया गया।

बता दे कि श्रद्धालू लगभग 12 किलोमीटर दुरी भ्रमण कर यज्ञ मण्डप पहुंचे। इस दौरान जल यात्रा में शामिल सनातनियों द्वारा जयकारे लगाये जा रहे थे। यज्ञ को लेकर आकर्षक यज्ञ मंडप, पंडाल और घोड़े का रथ पर बैठे यजमान और अलग रथ पर पुरोहित भ्रमण कर रहे थे। वहीं विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल इकाई द्वारा अयोध्या की तर्ज पर भगवान श्रीराम की मुर्ति तथा शिवाजी महाराज की झांकी के साथ श्रद्धालुओ को लुभाने के लिए छउ नाच भी आगे आगे चल रहा था। ग्यारह दिवसीय यज्ञ का समापन आगामी 9 मई को होगी।

कलश यात्रा में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, प्रखंड प्रमुख आशा राज, जिला परिषद सदस्या रीता माथुर, मुखिया तारा देवी, यज्ञ कमिटी के सचिव टेकलाल चौधरी, उपाध्यक्ष खेमलाल महतो, हिरामनी महतो, चन्द्रदेव महतो, दौलत महतो, हरिशंकर महतो, कमोद यादव, भुनेश्वर यादव, उप मुखिया सुरज कुमार साहु, जितेन्द्र साव, चानेश्वर साव, रमेश कुमार, संतोष रजक, शंकर महतो, अभिजित यादव, संजय यादव, भोला महतो, संजय साव, नारायण महतो, जगदीश ठाकुर, भुनेश्वर यादव, सहदेव यादव, शुभम यादव, सुरेन्द्र यादव, रंजीत यादव, कामेश्वर यादव, मितन यादव सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे।

 29 total views,  29 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *