Advertisement

पंसस ने पीओ को पत्र भेजकर की कॉलोनी आवासो की मरम्मति की मांग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में स्थित कंपनी आवासो की स्थिति जर्जर है। इसे लेकर बीते 23 फरवरी को कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य द्वारा कथारा वाशरी पीओ को पत्र प्रेषित किया गया है।

पंसस निभा देवी द्वारा कथारा वाशरी पीओ को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि रेलवे कॉलोनी स्थित सीसीएल आवासो की बाहरी दिवार व् छतो की हालत पुरी तरह जर्जर हो गया है। जिसके कारण यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है। जिससे जान माल का नुकसान होने की संभावना है।

पत्र में कहा गया है कि उक्त कॉलोनी के ब्लॉक क्रमांक ग्यारह की हालत सबसे बदतर है। प्रेषित पत्र में पंसस ने उक्त कॉलोनी में स्थित कंपनी आवासो की जांच कर यथासीघ्र मरम्मति कराया जाये, ताकि जानमाल की संभावित क्षति को रोका जा सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *