Advertisement

बच्चों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से चित्रकला अनिवार्य विषय-सोनम‌ वंशल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो सृजन शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत 12 जुलाई को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में‌‌ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सृजन शाखा की अध्यक्ष सोनम बंसल, सचिव नूतन मित्तल, कोषाध्यक्ष बरखा कारीवाल, समिति सदस्य नेहा अग्रवाल, स्वेता मित्तल, ज्योति गोयल की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष सोनम बंसल‌ ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से चित्रकला एक अनिवार्य विषय है। जो कि बच्चों मे एक विशेष रुचि उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि उनके शहर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर बच्चों ने जल संरक्षण, पृथ्वी संरक्षण से लेकर पर्यावरण के अन्य पहलुओं को चित्रित किया है।

मौके पर सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया -बहन को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें शिशु र्वग में प्रथम स्थान बहन आलिया प्रवीण, द्वितीय स्थान बहन सौम्या पोल तथा तृतीय स्थान बहन अंकक्षा कुमारी, किशोर र्वग में प्रथम स्थान बहन मानसी सिंह, द्वितीय स्थान बहन अनु कुमारी तथा तृतीय स्थान भैया ओम कुमार राणा‌ रहे।

कार्यक्रम के समापन समारोह में विद्यालय के सचिव सुमित बंसल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस आयोजन में प्रधानाचार्य सिंह के साथ विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या रेणू सिंह, आचार्य इन्द्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *