Advertisement

ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को ले घंटों एनएच जाम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 23 पर ग्राम लुकैया स्थित गोकुलधाम के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 12 अक्टूबर की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार समीप के अंबाडीह टोला रहिवासी 55 वर्षीय जानकी महतो अपनी साइकिल से पेटरवार गागी हाट से बिहन के लिए आलू लादकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत तो हो गई। शव को उक्त ट्रक ने काफी दूर तक घसीटते ले गया। बुजुर्ग का शव इतनी विकृत हो गया था, जिसे देख कोई भी आक्रोशित हो जाएगा।

घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित रहिवासियों ने एनएच 23 को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात घंटों बाधित रहा। सूचना मिलते ही पेटरवार, कसमार व जरीडीह थाना की पुलिस पर घटनास्थल पर पहुंची।

जगत प्रहरी को मिली जानकारी के अनुसार मृतक जानकी महतो के दो पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं। सभी की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस हादसे से परिवार में तो मातम छाया ही, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक के परिजन जबतक मुआवजा नहीं मिल जाता तबतक जाम नहीं हटने की मांग पर अड़े रहे। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, कसमार एवं जरीडीह थाना प्रभारी तथा मृतक के परिजनों के साथ हुई समझौते के बाद जाम हटा और यातायात शुरू हुआ। इधर प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *