प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी में आवारा सांड़ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि 6 नवंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली सोमा सरकार नामक महिला पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार घटना उस समय हुई जब सोमा अपने पति कौशल सरकार के साथ घर से निकली थी। बताया गया कि सांड़ को देखकर कौशल ने पत्नी से भागने को कहा और खुद बच निकले, लेकिन सांड़ ने सोमा पर धावा बोल दिया।
घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। बाद में नगर निगम की टीम ने सांड़ को पकड़कर कॉलोनी से बाहर ले गया।
बताया जाता है कि उक्त सांड़ कई दिनों से रहिवासियों पर हमला कर रहा था। बीते 5 नवंबर को भी एक ठेला चालक को घायल कर चुका था। रहिवासियों का आरोप है कि मानगो नगर निगम ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह दु:खद घटना टाली जा सकती थी।
![]()













Leave a Reply