Advertisement

सीएम से राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा व् केंद्रीय सरना समिति प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 22 जनवरी को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, केंद्रीय कमेटी एवं केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने राज्य के गुमला जिले के डुमरी प्रखंड के सिरसी गांव में आगामी 3 फरवरी को आयोजित होने वाले सिरसी- ता- नाले दर्शन यात्रा (वार्षिक पूजा -प्रार्थना कार्यक्रम) में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति ने अपनी मांग से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, कोषाध्यक्ष प्रकाश हंस, संरक्षक सचिन कच्छप, मुन्ना उरांव एवं राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, राष्ट्रीय महासचिव जलेश्वर उरांव, राष्ट्रीय सचिव करमा उरांव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, प्रदेश धर्मगुरू राजेश लिंडा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *