प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को 27 दिसंबर को नव वर्ष के उपलक्ष में शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची बिरसा मुंडा उद्यान (चिड़ियाघर घर) भ्रमण करवाया गया।
इस अवसर पर स्कूल के संचालक डूमरचंद महतो ने चिड़ियाघर के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रकार के जीव जंतु, पशु-पक्षी सौंदर्य से हरे हरे भरे पेड़ पौधों तथा फूलों का मनोरम दृश्य का सानिध्य पाकर सभी बच्चें काफी उत्साह के साथ आनंदित हुए। इसके साथ साथ मछली घर का भ्रमण कर तरह-तरह के मछलियों का दर्शन किया।
इस अवसर पर शैक्षणिक भ्रमण के दौरान संचालक ने सभी छात्रों को बताया कि जगंली जीव-जन्तु और पशु-पक्षी स्वच्छन्द रूप से वनों और जंगलों में विचरण करते हैं, जिनमें से कुछ समय-समय पर मानव जाति को विविध रुपों में कष्ट देते चले आये हैं। आज भी कष्ट देते हैं। किन्तु पालतू पशु-पक्षी सदैव से मानव जाति के उपयोग में रहें हैं।
वे मनुष्य जाति को सुख, सुविधा और समृद्धि प्रदान करते रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भारत में पक्षियों की कोई 1301 प्रजातियाँ हैं। जिनमें से 42 केवल भारत में पायी जाती हैं। एक मानव द्वारा विकसित है तथा 26 दुर्लभ प्रजातियाँ हैं।
मौके पर संचालक डूमरचंद महतो के अलावा मेहीलाल दास, विनय कुमार, अशोक कुमार मंडल, विजय कुमार, रिमझिम पांडेय, संजू पटेल, अजय साव, गणेश साव, सीमा कुमारी, लाडली पांडेय सहित विद्यालय के छात्र, छात्रा उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply