Advertisement

वेतन नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अनुमंडल अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के आउटसोर्सिंग कर्मचारी 10 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर अनुमंडलीय अस्पताल के गेट के समीप बैठ गए हैं।

जानकारी के अनुसार आउट सोर्सिंग कर्मचारीयो को बीते छ: माह से सरकार द्वारा वेतन नहीं दी जा रही है। हड़ताल पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों के अनुसार वेतन भुगतान को लेकर कई बार सरकार और बोकारो जिला के वरीय अधिकारी को बोला गया, परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब पैसे नहीं रहने के कारण दुकानदारों द्वारा राशन पानी देना भी बंद कर दिया गया है। ऑटो में किराया देने का पैसा नहीं है। ऐसे में वे कैसे ड्यूटी करेंगे।

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर अनुमंडल अस्पताल में आउट सोर्सिंग में कार्य कर रहे कर्मचारी सोनू कुमार, परमानंद प्रसाद, रविकांत रविदास, मोनिका कुमार, बहालिन मानकी, शिव कुमार यादव, उत्तम कुमार, सदानंद किस्कू, तनवीर गजाली, आनंद रविदास, संजय कुमार, चंदन कुमार, मोहन यादव, गोविंद सिंह, राजेश यादव, संजय शर्मा, अनीता, रीता कुमारी, राज कुमार साहिश, अभिमन्यु कुमार शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *