पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो और पूजा महतो ने पहुंच किया समर्थन
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नेत्री पूजा महतो 22 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पहुंचे। यहां अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पहुंच कर हड़ताल में शामिल आउटसोर्सिंग कर्मी को सांत्वना दी।
इस अवसर पर उपरोक्त द्वारा कहा गया कि आपकी मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। झारखंड सरकार को आपकी मांग को पूरा करना होगा। आपके इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं। सरकार को आपकी मांग माननी होगी।
ज्ञात हो कि अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में आउटसोर्सिंग कर्मी की हड़ताल में शामिल सुदामा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया। मालूम हो कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा मानदेय, इपीएफ, इएसआई भुगतान की मांग को लेकर बीते 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी हैं। जिसमें अनुमंडलीय अस्पताल में कुल 24 आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल में शामिल है।

इस बारे में उपस्थित हड़ताल पर गए कर्मियों ने बताया कि हमलोग का वेतन भुगतान पिछले लगभग सात महीने से नहीं मिला है। जिसे लेकर हम सभी ने कई बार वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी, मगर इस पर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसे लेकर बोकारो जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थान में हड़ताल में जाने से पहले इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है। कहा गया कि वेतन नहीं मिलने से हमारे घर पर परिवारजनों को भूखो मरने को हालात है। हड़ताल पर आउटसोर्सिंग कर्मी राजेश कुमार यादव, शिव कुमार यादव, चंदन कुमार, गोविन्द सिंह, प्रमाणन प्रसाद, तनवीर, संजय महतो, रवि देवी, अनीता देवी सहित 24 कर्मी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply