एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी का कोयला ढूलाई में लगा डंपर बीते 9 मई की रात्रि पलट गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार के जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथारा कोलियरी दो नंबर क्वारी के समीप आउटसोर्सिंग कंपनी बीकेबी (एसकेबी) का टिपलर डंपर क्रमांक-JH10CL/3648 कोयला ढूलाई के क्रम में बीते 9 मई की रात्रि लगभग 8 बजे अचानक सड़क पर ही पलट गया। उक्त घटना में चालक मोहम्मद अब्दुल को हल्की चोटे आई है।
बताया जाता है कि आसपास कार्यरत उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त डंपर का अगले हिस्से का शीशा को हटाकर चालक को किसी प्रकार बाहर निकाला। सूत्र बताते हैं कि उक्त दुर्घटना खदान क्षेत्र के सड़कों की बद्तर हालत के कारण घटित हुआ है।
इस संबंध में कथारा कोलियरी आउटसोर्सिंग इंचार्ज आर के सिंह ने दुर्घटना की बात स्वीकार करते हुए कहा कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को दूसरे दिन 10 मई की सुबह में ही सीधा कर लिया गया था, जबकि कथारा कोलियरी के सेफ्टी प्रबंधक अनीश दिवाकर ने घटना को लेकर अनभिज्ञता व्यक्त की है।
इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी के स्थानीय प्रबंधक अजय यादव ने बताया कि उक्त दुर्घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटना के समय ही गाड़ी का अगले भाग का शीशा खुलकर गिर गया था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण बारिश होने को लेकर कोयला डंप करने के दौरान स्किट करने से डंपर पलट गया।
उन्होंने बताया कि उक्त सड़क अच्छी स्थिति में है। प्रबंधन द्वारा अभी तक कंपनी को डंपिंग साइड नहीं सुपुर्द किया गया है। साथ ही फेस पर डीजीएमएस द्वारा सेक्शन 22 लगाया गया है, जिसके कारण कार्य करने में आउटसोर्सिंग कंपनी को परेशानियों का सामना करना पर रहा है।
यादव ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा प्रतिदिन 12 हजार क्यूबिक मीटर अधिभार निष्कासित करने की क्षमता है। बावजूद इसके प्रबंधन की ढुलमुल रवैया के कारण काम में बाधा उत्पन्न हो रहा है।
![]()













Leave a Reply