Advertisement

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच बांटे गए आउटरीच सर्वेक्षण फार्म

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। कोरोना काल में कोविड से प्रभावित लोगों के सर्वे के लिए 12 जुलाई को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बोकारो जिला (Bokaro district)  के हद में गोमिया बैंक मोड़ स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोमियां प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टिल्लू पांडेय ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एक प्रपत्र दिया। प्रपत्र में बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा कोरोना को लेकर एक आउटरीच सर्वे फॉर्म जारी किया गया है। इसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत स्तर पर भरा जाना है।

पांडेय ने बताया कि इस प्रपत्र में कॉलम के अनुसार कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में प्रत्येक ग्रामीण रहिवासियों से जानकारी लेनी है। साथ हीं इसे भरकर प्रखंड कमिटी के माध्यम से जिला कमिटी और प्रदेश कमिटी को भेजा जाना है। इस दौरान क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से बोकारो जिला कांग्रेस महासचिव रामकिशुन रविदास, जिला को-आर्डिनेटर सह कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शराफत अंसारी मौजूद के अलावा फिरोज खान, मो. मुबारक, अभय सिन्हा, वारिस आलम, आई. रहमान, प्रमोद राम, प्रदीप कुमार, जगदीश सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *