Advertisement

सुभाषनगर में आतंकी हमले के विरोध में रहिवासियों की आक्रोश रैली

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर मे स्थानीय रहिवासियों की ओर से 27 अप्रैल को आक्रोश रैली निकाला गया।

जानकारी के अनुसार सुभाषनगर दुर्गा मंडप से फिल्ड क्वारी तक पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और निर्दोष पर्यटक की हत्या के खिलाफ आक्रोश रैली निकाला गया। इस दौरान हमले में मारे गए पर्यटको को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने आतंकियों को कड़ी सजा और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कहा कि सरकार आतंकियों को सबक सिखाए। इस दर्दनाक हमले में मारे गए देशवासियों की आत्मा की शांति के लिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई है। इस आतंकवादी घटना की कड़ी भर्त्सना की गयी।

मजदूर नेता शरण सिंह राणा, सचिंद्र सिंह और ललन सिंह ने कहा कि इस तरह का कृत्य निंदनीय है। रैली में गौतम सेनगुप्ता, शिव शंकर तांती, तरसेम सिंह, कामिनी देवी, उषा देवी, कमली देवी, सरस्वती देवी, राधा देवी, काली देवी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *