Advertisement

हाड़ कंपा देनेवाली ठंड के साथ शीतलहरी का प्रकोप बढ़ा

गुआ का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सैल्सियस

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में लौह नगरी गुआ का तापमान में अचानक बड़ी गिरावट आयी है। यहां का न्यूनतम तापमान 7 जनवरी को 8 डिग्री से लुड़क कर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसे इस वर्ष का सर्वाधिक ठंड वाला दिन बताया जा रहा है।

हाड़ कंपा देनेवाली ठंड के साथ शीतलहरी का भी प्रकोप दिन भर जारी रहा। जिसको देखते हुए रहिवासियों द्वारा वन विभाग से चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है। वहीं मौसम को देखते हुए कई रहिवासी गुआ ठाकुरा पुल पिकनिक स्पॉट में वनभोज का लुप्त उठाते व धूप सेंकते नजर आए।

अत्यधिक ठंड के मद्देनजर ठंड के सामान्य होने तक स्कूली बच्चों के छुट्टी को और कुछ दिनों तक बरकरार रखने के लिए अभिभावकों द्वारा झारखंड सरकार से गुहार लगाया गया है। आने वाले दिनों में सारंडा क्षेत्र में और अधिक ठंड के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस संदर्भ में वन क्षेत्र पदाधिकारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सारंडा वन क्षेत्र के हद में गुवा घने वनों से घिरा हुआ है। परिणाम स्वरूप वाष्पीकरण एवं कर्रो नदी के प्रभाव से आज स्वाभाविक रूप से ठंड का पारा काफी गिरता हुआ दिखाई दिया।

प्रातः कालीन 3 बजे से घने कोहरे के बीच ठंड अत्यधिक बढ़ता नजर आया। उन्होंने रहिवासियों से ठंड से बचाव को लेकर अपने घरों से कम से कम निकलने तथा गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *