Advertisement

हमारा धर्म सन्मार्ग के मार्ग पर चलने की राह दिखाता है-प्रकाश सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित रूक्मिणी देवी एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय अनुष्ठान 22 फरवरी को संपन्न हो गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सह शांति श्याम फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि कर्म ही धर्म है। हमारा धर्म हमे सन्मार्ग पर चलने की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि समभाव के साथ धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बनता है।

हिन्दुस्तान पुल फुसरो के समीप उत्तरवाहिनी दामोदर नदी के निकट रूक्मिणी देवी एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन पूर्णाहुति व भंडारा में शामिल होकर भाजपा नेता सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से पूरे बेरमो क्षेत्रवासियों का कल्याण के लिए कामना किया।

यहां रूक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल परिवार ने सिंह का स्वागत किया। सिंह ने भी आमंत्रित करने के लिए विद्यालय परिवार को साधुवाद देते हुए निदेशक रंजीत भारती से कहा कि वे हरदम साथ हैं। साथ ही कहा कि जहां विद्यालय व देवालय साथ-साथ हैं, वहां के बच्चे निश्चित रूप से अपने जीवन में सफल होंगे।

यहां आयोजित भंडारा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, फुसरो नप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व निवर्तमान उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, भामसं नेता रविंद्र कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य पहुंचे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *