मेला में परशुराम फाउंडेशन भोजपुर के कलाकारों की प्रस्तुति रही लहरदार
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर बीते 25 नवंबर की संध्याकालीन बेला में जिला प्रशासन छपरा द्वारा आयोजित परशुराम फाउंडेशन भोजपुर के कलाकारों की प्रस्तुति काफी असरदार रही।
मंच पर राज रसिया ने भक्ति संगीत दुःखवा सुनावे कहां जाई हो, ऐ सईया हम पैयां पड़ीं सुन ली हमार बात, शिव भजन जेकरा चढ़ावे लोगवा एक लोटा पानी की प्रस्तुति ने दर्शकों को झुमाया। वहीं, गोल्डी राज ने बाली बलिया से चाही ये हमार राजाजी लहंगा लखनऊ के चटकदार राजाजी, राह चली ला त टोकेला सोनार सैयाजी की गीत – गवनई से दर्शकों का मन मोह लिया।
संगत कलाकारों में अनिरुद्ध, मुकेश, अविनाश के साथ अन्य सहयोगी कलाकार उपस्थित थे। इस अवसर पर सारण की लोक गायिका रागिनी सिंह ने अपनी प्रस्तुति आज मिथिला नगरिया कमाल सखिया, रामजी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबूआ, दिन भर चाहे जहां रहियो हमार पिया आदि कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इनके साथ संगत कलाकारों में बैंजो पर रविंद्र, ढोलक पर धीरज पांडेय, पैड पर आशीष पंडित, तबला पर संतोष आदि रहे। दोनों कलाकारों को एनडीआरएफ 9 बटालियन राहुल कुमार ने सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply