Advertisement

गर्री पंचायत में माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत सामुदायिक शेड में 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी शामिल हुए।

इस दौरान सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि माहवारी स्वच्छता का उद्देश्य है कि किशोरियों और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म का सही सूचना और सुविधाये मिले। उन्होंने कहा कि आइए हम सब एक साथ मिल कर माहवारी पर जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम के दौरान कसमार प्रखंड की किशोरियो को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की उत्प्रेरक मंजू देवी ने कहा कि बाल विवाह तथा किशोरी स्वास्थ्य को लेकर संस्था द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगनवाड़ी सेविका अंजू देवी ने कहा कि सरकार द्वारा किशोरियो के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाऐं है, जिससे किशोरियां लाभ उठा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार की सावित्री बाई फुले किशोरी योजना से किशोरियों के भविष्य को निश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावा पायल देवी, चंपा देवी, इंद्रा देवी, पायल कुमारी, पूनम कुमारी, निलु कुमारी, सुमन देवी, द्रोपति देवी, स्वाति कुमारी, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *