एन. के. सिंह/फुसरो (बेरमो)। महापर्व छठ के समापन के अवसर पर 31 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट स्थित तापस अरुण क्लब और नेशनल स्पोटिग क्लब सुभाषनगर के सौजन्य से सैकड़ों गरीबों और जरूरतमंदो को महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी खिलाया गया।
इस संबंध में क्लब के संयोजक राजू सिंह ने बताया कि तापस अरुण क्लब मानवता की सेवा में जुटा है। उन्होंने बताया कि संस्था की इस नेक पहल को आमलोगों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। नेशनल स्पोटिग क्लब के संयोजक श्रमिक नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि क्लब द्वारा निरंतर पिछले कई वर्षों से छठ पूजा में लकड़ी, दूध, फल, नारियल सहित गरीबों को खिचड़ी खिलाने की परंपरा रहा है।

इस कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी शरण सिंह राणा, गौतम सिंह गुप्ता, श्याम कुमार, लीलघारी प्रसाद गुप्ता, टिंकू तिवारी, जयप्रकाश दुबे, मनोज सिंह, डॉ शशिकांत सिंह, शैलेश तिवारी, पिंटू सिंह, भूषण सिंह, शैलेश साह, साधन सेनगुप्ता, अभय कुमार सिंह, तापस सेनगुप्ता, एचपी चक्रवर्ती, पीके गुप्ता, सुनील कुमार सिन्हा, देवेंद्र ठाकुर, नेहाल महतो, वीर सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply