Advertisement

करगालों में करम महोत्सव का आयोजन, मांदर के थाप पर थिरके ग्रामीण

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड की सबसे प्रचलित त्यौहार कर्मा हजारीबाग जिला के विभिन्न ग्रामीण हलकों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में करगालो स्थित पूरनाटांड में बीते 3 सितंबर को आयोजित करम महोत्सव पर मांदर के थाप पर ग्रामीण थिरकते दिखे।

मौके पर महोत्सव आयोजन को लेकर बनाए गये अस्थायी अखाड़े में जांवा की पूजा की गई एवं ग्रामीणों द्वारा उसकी परिक्रमा की गयी। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो, जिप सदस्य शेख तैयब, सरयु पटेल, पुर्व जिप सदस्य प्रकाश पटेल, आदि।

पुर्व प्रखंड प्रमुख अशोक गुप्ता, हिरामन महतो, करगालो मुखिया मोती महतो, बनासो मुखिया चंद्रशेखर, सिरैय मुखिया हेमंती देवी, भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी, कुसुंभा मुखिया दुलारचंद पटेल, बकसपुरा मुखिया नन्हकू महतो, पुर्व मुखिया राजेंद्र कुमार महतो, हरीश पटेल खासतौर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व का आदिवासी मूलवासी समाज में खास महत्व है। यह प्रकृति पर्व है। इसमें अच्छी फसल की कामना की जाती है। साथ ही बहन अपने भाईयो की सुरक्षा की प्रार्थना करतीं हैं। लिहाजा यह भाई बहन का खास पर्व कहा जाता है। जाहिर है इस पर्व पर ब्याही बेटियां नैहर लाई जातीं हैं। बहुओ को भी विदा कर नैहर भेजा जाता है।

जन प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पर्व कुटुंबों की आपसी संबंधों को प्रगाढ़ता कायम रखने का जरिया भी है। जिससे उत्साह और परस्पर सहयोग को बढ़वा मिलता है।

मौके पर बेलाल अंसारी, खुबलाल भारती, गंगाधर महतो, लाल किसुन साव, तुलसी कुमार, विनोद कुमार, प्रेमचंद महतो, सोमर महतो, रामलाल महतो, गुलाब शंकर महतो, मुनीलाल महतो, पुर्व उप प्रमुख सुशील मंडल, वीरेंद्र भाई पटेल, सिकंदर अली, थानेश्वर महतो, सुरेश कुमार, नंदलाल कुमार, युगल महतो, संजू देवी, कंचन देवी, सोनी देवी के अलावा प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *