करम सांस्कृतिक शोभायात्रा में शामिल हुए पचास हजार से अधिक रहिवासी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बृहद झारखंड कला सांस्कृतिक मंच के सौजन्य से डहरे करम बेड़हा का भव्य आयोजन 31 अगस्त को बोकारो जिला के हद में चास में किया गया। जिसमें जिले के पचास हजार से अधिक रहिवासी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार चास के आईटीआई मोड़ स्थित जगन्नाथ महतो चौक से शुरू करम शोभायात्रा कारगिल शहीद चौक, सिद्धो-कान्हू चौक होते हुए बिरसा चौक से बोकारो के नया मोड़ तक पहुँची। लगभग सात किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु, कलाकार और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों और करम प्रेमियों ने सेवा शिविर लगाए, जहां श्रद्धालुओं को पानी, शर्बत और भोजन उपलब्ध कराया गया। महिलाएँ पारंपरिक पीला-लाल पाड़ साड़ी और पुरुष धोती-गमछा पहनकर ढोल, मांदर और नगाड़े की थाप पर झूमते, थिड़कते नजर आए। शोभायात्रा में झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल, ओडीशा और असम से आए अतिथि कलाकार भी शामिल हुए। विशेष आकर्षण धनबाद-बोकारो से आए कुड़मालि झूमर कलाकारों की प्रस्तुति रही, जिसने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
करम सांस्कृतिक शोभायात्रा की शुरूआत पूर्व मंत्री बेबी देवी ने स्व. जगरनाथ महतो के शिलापट्ट पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर बृहद झारखंड कला सांस्कृतिक मंच के राजेश महतो, दयामय महतो, सचिन महतो, महेश मुतुआर, मनोज महतो सहित सैंकड़ों सदस्यगण उपस्थित थे। साथ हीं मंच पर झारखंड के पुर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
शोभा यात्रा में पारंपरिक करम गीतों की घुन पर सभी थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा का समापन बिरसा चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ किया गया, जहां बिराट करम आखड़ा लगाया गया। सभी बहनों ने यहां करम नृत्य किया। कार्यक्रम के संयोजक सह जिप सदस्य ने कहा कि करम परब हमारी सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध परंपरा का हिस्सा है। यह समाज की एकता, संघर्ष और धरोहर की पहचान है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ती है। साथ हीं झारखंड की गौरवशाली लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प का रूप है।

इस अवसर पर जेएलकेएम एवं डॉ भीम राव अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा सेवा शिविर लगाया गया, जिसमें जयदेव महतो, सुनिता महतो, धीरेन महतो, राजीव महतो, अमरेश महतो सहित दर्जनों जेएलकेएम समर्थकों ने सेवाभाव से अपनी सहभागिता निभायी। मौके पर राजेश महतो, दयामय महतो, सचिन महतो, महेश मुतुआर, हरेकृष्ण महतो, सखाय महतो, सुरेश महतो, भुनेश्वर महतो, मनोज महतो, परमेश्वर महतो, अशोक महतो, दीपक महतो, सुरेश महतो, कालाचांद महतो, राजकिशोर महतो, दुर्गाचरण महतो, बबलू महतो, सरोज महतो, शिवलाल केवट, बिजय रजवार, सुशैन रजवार, दीपक पुनोरियार, संतोष, बंकिम, रामबिलास आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply