नसीम अहमद बने हरिवंश उच्च विद्यालय के प्रभारी
मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में रोसड़ा स्थित प्लस टू हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय परिसर में 31 जुलाई को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न किया गया।
समारोह के मौके पर विद्यालय के पूर्व चार और सेवानिवृत्त शिक्षक नंद कुमार ठाकुर, डॉ चंद्र भूषण झा, वीरेंद्र नारायण चौधरी, जमील अशरफ का भी सम्मान सह विदाई किया गया।
विद्यालय प्रांगण में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह के अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ समस्तीपुर जिलाध्यक्ष डॉ बालो यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के पूर्व में किए गए कार्य कुशलता का जिक्र किया।
उन्होंने उनके सुखद कर्तव्य के उपरांत सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि पदस्थापन और सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है।
असल में सामाजिक दायित्व के निर्वहन का समय सेवानिवृत्त के उपरांत ही होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। अब तक शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का काम करते हुए आप सभी सेवानिवृत्त हुए। अब सामाजिक दायित्व के निर्वहन की जिम्मेवारी आपके ऊपर आ गई है।
एक जिम्मेवारी और भी आपके कंधे पर है। वह यह कि आपके साथ काम करने वाले नियोजित शिक्षक जिन्हें बहुत ही कम वेतन मिलता है। माध्यमिक शिक्षक संघ समान काम समान वेतन की लड़ाई लड़ रही है। उस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। क्योंकि आप अब बंधन से मुक्त हैं। इसलिए उन्मुक्त होकर लड़ाई को धार देने में अपना भरपूर ऊर्जा इस्तेमाल करें।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान प्रभारी अशोक कुमार सिंह (Ashok Kumar Singh) ने विद्यालय के वरीय शिक्षक नसीम अहमद को विद्यालय का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा
। मौके पर नरेश्वर प्रसाद सिंह, राम मनोहर दास, राजेंद्र कुमार, कृष्णदेव लुतियार, श्याम सुंदर सिंह, विजय प्रताप सिंह, परशुराम प्रसाद, अमरनाथ झा, राम पुकार महतो, रत्नेश्वर यादव, पप्पु कुमार राम, कैलाश शर्मा, संतोष कुमार, कपिल शर्मा, विजेंद्र कुमार भारती, उषा कुमारी, कुमारी सुमन, ज्योति कुमारी, रूबी कुमारी, निभा कुमारी, अमृता कुमारी, अनामिका कुमारी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply