Advertisement

तेतरियाडीह में पुण्यतिथि एवं जयंती समारोह का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में जरिडीह प्रखंड के बांधडीह स्थित तेतरियाडीह में 31 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री (Prime minister) स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी।

कार्यक्रम जरिडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में सम्मानित कांग्रेस जनों के साथ सामुहिक रुप से स्व. गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती में भावपूर्ण फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कोटी-कोटी नमन् वंदन किया गया।

मौके पर जिला महासचिव सनत कुमार मिश्रा, सहकारिता विभाग अध्यक्ष निवास वर्णवाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर अंसारी, प्रखंड महासचिव मुरलीधर साव, प्रखंड सचिव उमेश गंझु, महिला प्रखंड अध्यक्षा फुलवा देवी, महिला पंचायत अध्यक्षा रिंकी देवी, पंचायत अध्यक्ष बलराम तिवारी, पंचायत अध्यक्ष देव कुमार जयसवाल, पंचायत अध्यक्ष अविनाश माधव,आदि।

पंचायत अध्यक्ष छुटू महतो, भोला गोसाईं, उत्तम दास, राजेश कुमार मंडल, महावीर ठाकुर, दिलरंजन झा, राजेश कुमार सिंह, बिनोद कुमार महतो, आयुष माथुर, उत्पल आचार्या, महेश कुमार शर्मा सहित अन्य सम्मानित सज्जन बृंद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर कोटी-कोटी नमन् किया। साथ हीं उक्त महान हस्तियों के पदचिन्हों पर चलने की बात कही गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *