Advertisement

सामुदायिक भवन में डांडिया नाइट का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। नवरात्रि के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में बीते 24 सितंबर की देर रात डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रगति महिला समिति की अध्यक्षा स्टेला सेलबम, रंजना बर्मन, जयश्री जयकर तथा सुषमा राम ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान में उपस्थित दर्जनों महिलाओं ने घंटाें डांडिया नृत्य किया। प्रगति महिला समिति सचिव लिली भंज ने बताया कि यह कार्यक्रम नवरात्रि को आयोजित होने वाला था। लेकिन उस समय बच्चों की परीक्षा व कई महिलाएं बाहर जा रही हैं।

साथ हीं पूजा में उपवास व अन्य व्यस्तता के कारण कार्यक्रम का आयोजन अभी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष स्टेला सेलबम, रंजना बर्मन, जयश्री जयकर, सुषमा राम, सचिव लिली भंज एवं सीमा घटवारी, कोषाध्यक्ष जिरेन सिंकू एवं सुमन मुंडू, रीता सिंह, पूनम गुप्ता, अंजू, सुजाता केशरी, आरती, गीता, करुणा, आशा, जोया खान, मुस्कान, अम्बिका, श्वेता, फाल्गुनी, प्रतिमा, आलिया, सुहासी आदि शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *