गायत्री ज्ञान मंदिर में सामूहिक महामृत्युंजय जप का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में 27 जनवरी को सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र जप का आयोजन किया गया। जप में गायत्री परिवार के दर्जनों श्रद्धालुगण शामिल हुए।

कष्ट, रोग, दु:ख व् पीड़ा निवारण को लेकर 27 जनवरी की सुबह दीप यज्ञ के साथ गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में महामृत्युंजय जप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र विभिन्न पंचायतों से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हुए। यहां यज्ञ पाश्चात् भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
बताया जाता है कि इस यज्ञ के आयोजन में मुख्य यजमान स्थानीय रहिवासी सतीश कुमार वर्णवाल तथा उनकी धर्मपत्नी पुष्पा वर्णवाल शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएल गोमिया रहिवासी भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, अजीत कुमार गुप्ता, बोकारो थर्मल रहिवासी रामसेवक पांडेय, काशीनाथ के अलावा गायत्री परिवार कथारा के चंद्र भूषण प्रसाद, लाल बाबू सिंह, हनुमान दयाल सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा, सीताराम चौहान, जितेंद्र चौहान, झरी लाल वर्णवाल, हजारी लाल सोनी, सुरेंद्र प्रसाद, रेखा वर्णवाल, बेबी सिंह, अनन्या, भोला शर्मा, हेमिया देवी, कलावती देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम में कर्मकांड पुरोहित के तौर पर रीना सिन्हा, पूजा देवी, वंदना सिन्हा, अंजू वर्णवाल आदि शामिल थे।

 119 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *