Advertisement

रसूलपुर पंचायत में अतिपिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत में 11 मई को अति पिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिपिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम के आयोजक वकील महतो थे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह ने चेतना संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया तथा अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरतमंदो से अपील की।

मौके पर भाजपा सोनपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया, मंडल महामंत्री मनोरंजन पटेल, पूर्वी मंडल मंत्री राकेश दांगी, सतेंद्र सिंह, शिवजी महतो, सुधन महतो, सुपन महतो, नंदा महतो, कन्हाई साहनी, परशुराम सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, पृथ्वी महतो, राहुल कुमार समेत अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *