Advertisement

राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन पटल पर सावन विषयक काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन इकाई पर 17 जुलाई की शाम ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी रचनाकारों की सावन एवं शिव विषयक रचनाओं ने पटल पर सावन मास की महिमा बिखेर दिया।

जानकारी के अनुसार ऑनलाइन काव्य गोष्ठी की शुरुआत डॉ नेहा इलाहाबादी द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विष्णु शर्मा हरिहर ने किया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष उद्बोधन में डॉ नेहा इलाहाबादी ने उच्च कोटी के विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्षता डॉ सुमन मेहरोत्रा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ सुनील परीट ने भी शानदार उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने मोहक अंदाज में किया, जिससे अंत तक सभी कार्यक्रम से जुड़े रहे।

ऑनलाइन गोष्ठी कार्यक्रम में रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। सावन एवं भगवान भोले शंकर पर आधारित रचनाएं सभी कवियों द्वारा प्रस्तुत की गई। यहां काव्य पाठ करने वालों में डॉ नेहा इलाहाबादी, डॉ.सुमन मेहरोत्रा (मुजफ्फरपुर, बिहार), डॉ मीना कुमारी परिहार, अर्चना शाह, सुनील कुमार उपाध्याय, विष्णु शर्मा हरिहर, डॉ राम शरण सेठ (छटहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश), ईश्वर चंद्र जयसवाल, संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश), डॉ सुनील कुमार परीट, राम निवास तिवारी आशुकवि, आदि।

डॉ बांका बहादुर अरोड़ा, शिवानी गौड़, भगवती विहानी, माधवी लता, प्रो (डॉ) शरद नारायण खरे, शिशिर देसाई सनावद रहे। कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम डॉ सुनील कुमार उपाध्याय के आभार ज्ञापन से किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *