प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 21 अक्टूबर को रंगोली, आरती थाल सज्जा प्रतियोगिता एवं तोरण द्वार प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार छात्राओं को दो समूह बाल वर्ग व किशोर वर्ग में बांट कर प्रतियोगिता करायी गयी। बाल वर्ग में कक्षा 6 से 8 एवं किशोर वर्ग में कक्षा 9 एवं 10 की छात्राएं शामिल थीं। इस दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियों का प्रदर्शन किया। पूजा की थाली भी काफी आकर्षक ढंग से सजायी गयी थी।
शिशु वर्ग एवं वाटिका वर्ग के नन्हे-मुन्ने भैया बहनों के लिए वेश सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इन सभी प्रतियोगिता में कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मौके पर प्राचार्य इंद्रावती मिश्रा ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया।
मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने छात्राओं द्वारा बनायी गयी रंगोली व थाली सजावट की सराहना की। साथ ही और मेहनत करने के लिये प्रोत्साहित किया। मौके पर अनीता सिंह, नीलम सिंह एवं विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी निर्णायक की भूमिका में थी। इस मौके पर व्याख्याता दीपा एवं अभिभावक विवेक कुमार मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय सचिव धीरज कुमार पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर पुष्पा सिन्हा, कुमार गौरव, प्रदीप कुमार महतो, शैलबाला कुमारी, उज्जवल कुमार, राजेंद्र पांडेय, विभा सिंह, अनुपमा झा, शिवपूजन सोनी, संजू ठाकुर, एकता कुमारी, पूनम मेहता, वीणा मेहता, वीणा कुमारी, ललिता कुमारी, नीलू साहू, पूजा दुबे, अनिल चंद्र झा आदि का अहम योगदान रहा।
166 total views, 1 views today