किया गया ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजा का रोहण
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) केेेे हद में विहंगम योग संस्था अंगवाली द्वारा 30 जुलाई को अंगवाली के यादव मुहल्ला में गुरुभाई खिरोधर गोप की अगुवाई में गुरु गोष्ठी का आयोजन सादे तौर पर किया गया। इस अवसर पर ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजा का विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ रोहण किया गया।
इस अवसर पर विहंगम योग के उपदेष्टा पंचानन साव एवं नरेश मिश्रा ने सदगुरु सदाफल देवजी महराज के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सदगुरु सदाफल देवजी रचित स्वर्वेद की कथा एवं संदेशों को सुनने मात्र से मनुष्य के मन में जो द्वेष व क्लेश व्याप्त है वह अपने आप समाप्त हो जाता है।
जो इस महा ग्रंथ एवं ब्रह्मविद्या को दूसरों के बीच बंटता है वह सदगुरु का परम शिष्य कहलाता है। ज्ञान व वैराग की गूढ़ रहस्यों को जानना व समझना जीवन को सफल बनाने में दोनों जरूरी है।
सदगुरू शिष्य अशोक सोनी ने स्वर्वेद रचना प्रथम अध्याय का पाठ किया। यहां पर संयुक्त रूप से विहंगम योग संस्थान का प्रतीक अ अंकित श्वेत ध्वजा का रोहण किया गया। मौके पर गुरु भाई खिरोधर गोप, अजीत कुमार भगत, समरी देवी, रानी देवी, गुड़िया देवी, गोपाल दत्त, जोगन सिंह,आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply