Advertisement

एसडीओसीएम परियोजना में सुरक्षा को ले माॅक ड्रिल का‌ आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना में 12 जुलाई को दुर्घटना से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।
जानकारी के अनुसार माइन्स के डिपार्टमेंटल पैच परिसर में मजदूरो एवं अधिकारियो में घटना-दुर्घटना होने की परिस्थिति में कैसे बचाव एवं राहत दिलाया जा सके, इसे लेकर माॅक ड्रिल किया गया। कहा गया कि माॅक ड्रिल का उदेश्य कोयला खदान में काम करने वाले मजदूरो एवं अधिकारियो को विकट परिस्थिति घटना के बाद किस तरह से तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं घायल को अस्पताल तक ले जाना आदि विषयो पर जागरूकता लाने को लेकर किया गया।

माइन्स परिसर में उक्त माॅक ड्रिल डीएमएस कोडरमा के निदेशक एन पी देवरी एवं उप निदेशक तेजावत नरेश की उपस्थिति में किया गया। माॅक ड्रिल का थीम माइन्स के हाईवाल से स्लाइडिंग होकर मजदूर या अधिकारी घायल होते है तो इस रिएक्शन को लेकर किस तरह घायल को अस्पताल तक पहुंचाया जाए। विकट परिस्थिति में रेस्क्यू टीम एवं सहयोगी कर्मियो का सकारात्मक सहयोग का चित्रण माॅक ड्रिल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

बताया जाता है कि इस तरह के माॅक ड्रिल के आयोजन होने से विकट परिस्थिति में घटना से बचाव के तरीके को लेकर जागरूक होना चाहिए। इस माॅक ड्रिल के दौरान ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, एरिया सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार सिंह, पीओ शैलेश प्रसाद, खान प्रबन्धक राजीव कुमार, सेफ्टी ऑफिसर आर के रवि, प्रोजेक्ट इंजीनियर कुमार अमित, उपेंद्र कुमार सहित यूनियन नेता शिवनंदन चौहान, मुरारी प्रसाद सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, चन्द्रशेखर महतो, मोहम्मद कयूम आलम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *