प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत-समाज द्वारा 6 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के गुरु भाई छोटन नायक एवं उषा देवी के अगुवाई में राजाटांड़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से एककुण्डीय हवन अनुष्ठान संपन्न किये गए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत गान, उसके बाद मंगल गान गाया गया। इसके उपरांत मुख्य यजमान छोटन नायक तथा उनकी धर्मपत्नी उषा देवी सहित सभी आगंतुकों ने निवर्तमान गुरुओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं वर्तमान गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, बेरमो कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उप संयोजक प्यारेलाल यादव, उपदेष्ठा शिवचंद यादव, केपी सिंह, जानकी प्रसाद यादव, पंचानन साव, जितेंद्र नाथ,मालती देवी आदि ने सदगुरु सदाफल देवजी महराज के शुभ संदेशों से सभी को रूबरू कराए।

इसके एक दिन पूर्व स्वर्वेद पाठ पूर्ण किये गए थे। आज रामगढ़ से पधारे रतन प्रजापति ‘विद्यार्थी’ द्वारा हवन अनुष्ठान कराये गये, जिसमे मुख्य यजमान सहित एक सौ महिला-पुरुष गुरु भाई शिष्यों ने भाग लिया। अंत में ‘अ’ अंकित स्वेत ध्वज फहराए गये एवं सामूहिक रूप से महाप्रसाद स्वरूप भोजन का लुफ्त उठाया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा सुखलाल महतो, द्वारिका महतो, उदय महतो, नारायण मल्लाह, नरेश मिश्रा, गंगा साव, कमल साव, रामेश्वर राम, रामलखन यादव, मनोज कुमार, सुनील केशरी, नकुल महतो, उमाशंकर साव, संजय नायक, झरीलाल महतो, रमेश ठाकुर, रामकिसुन सिंह, रामप्रवेश मिश्रा, आदि।
खिरोधर गोप, इंद्रमोहन नायक, बलभद्र नायक, गोपाल दत्त, महानंद साव सहित झुझको, बसेरिया, पिछरी, फुसरो, नावाडीह, मकोली, कथारा, बीटीपीएस आदि क्षेत्र के दर्जनों महिला-पुरुष शिष्यगण शामिल थे।
![]()












Leave a Reply