Advertisement

शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न होने को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। क्षेत्र में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने को लेकर 2 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के माहली बांध में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में आसपास के लगभग दर्जन भर ग्रामवासी गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए रामनवमी पूजा समिति के मणिलाल सिंह ने बताया कि रामनवमी सम्मान समारोह माहली बांध के केंदुआ टोला महावीर मंदिर के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। अध्यक्षता बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रिका यादव ने की। जिसमें विभिन्न गांवो के गणमान्य जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बताया जाता है कि सम्मान समारोह के अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष लाल यादव, उपाध्यक्ष भुनेश्वर रजवार, सचिव शक्ति सिंह, उप सचिव गोविंद यादव, कोषाध्यक्ष मनोज रजवार, उप कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मणिलाल सिंह, राजेश रजवार, मथुरा यादव, बबलू सिंह, तालेश्वर ठाकुर, तुलसी रजवार, कृष्णा रजवार, मुकेश यादव, दिनेश यादव, छोटन यादव आदि उपस्थित थे।

यहां राजेश रजवार, मथुरा सिंह यादव, चंद्रिका यादव, तालेश्वर ठाकुर, लाल यादव, बैजनाथ रजवार, छोटन यादव, विनोद रवानी, विरन प्रसाद रजवार तथा मणिलाल सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *