Advertisement

सोनपुर नगर मंडल भाजपा के तीनों शक्ति केन्द्र का सांगठनिक बैठक आयोजित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय एवं वार्ड परिषद 2 के दुधैला आवास पर एक सितंबर को नगर मण्डल सोनपुर के तीनों शक्ति केन्द्र का सांगठनिक बैठक आयोजित किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु की अध्यक्षता में आयोजित सांगठनिक नगर मण्डल बैठक में पार्टी के सभी बूथ के अध्यक्ष एवं बीएलए 2 सहित सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश से आये प्रवासी विधानसभा विस्तारक सुदीप पांडेय ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्त्ता को बूथ पर करणीय कार्य जैसे सभी बूथों पर किस पार्टी का कितना मत, प्रवासी वोटर नाम एवं नम्बर का सूची बनाना, वोटर लिस्ट के सभी पन्ने का अलग-अलग प्रमुख बनाना, लाभार्थी वोटरों की सूची बनाकर संपर्क करना आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी कार्य अगर हम कार्यकर्त्ता कर देंगे तो हमें चुनाव जितने में आसानी होंगी।यही संकल्प के साथ चुनाव की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह, नमामि गंगे जिला संयोजक सुनील दुबे, मण्डल महामंत्री ज्ञानसागर सिंह एवं महेश कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, दुर्गा दास, सुनीता देवी, जयंत कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, राजेश कुमार राज, सूर्याप्रकाश सिंह, प्रेम नारायण सिंह, अमरेंद्र कुमार वर्मा, मुकुंद कुमार सिंह, नरेश राय, केदार प्रसाद गुप्ता, संग्राम सिंह, मृत्युंजय कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *