Advertisement

जन सुराज वैशाली को दिया गया संगठनात्मक रूप

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। आगामी 2 अक्टूबर को राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर की जन सुराज एक नए राजनीतिक दल के रूप में जन्म लेगा। प्रशांत किशोर ने अथक परिश्रम से बिहार में जन सुराज का संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया है।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के जन सुराज से जुड़े संस्थापक सदस्यों और पदाधिकारियों की एक बैठक 16 अगस्त को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित वीणा बैंक्विट हॉल में आयोजित किया गया। बैठक में जन सुराज से जुड़े जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं का जन सुराज संगठन में अभिनंदन किया गया। साथ ही जन सुराज वैशाली के नई जिला कार्यवाहक समिति के विस्तार की घोषणा की गई।

बैठक में जन सुराज वैशाली के अध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश चौधरी और महिला जिलाध्यक्ष के रूप में अलका सिंह के नाम पर पुनः मुहर लगाई गई। जन सुराज वैशाली के संरक्षक समिति के रूप में पतेढी बेलसर के मोहम्मद जहीरूद्दीन सहित पांच सदस्यों को नामित किया गया।

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी के अलावे वैशाली जिले के सामाजिक कार्यकर्ता रामसेवक पासवान, अमोद कुमार सोनी सहित 16 संस्थापक सदस्यों को वैशाली का उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में महिला अध्यक्ष अलका सिंह के अलावे हाजीपुर अनुमंडल का अध्यक्ष अधिवक्ता श्वेता पांडेय और महुआ अनुमंडल अध्यक्ष पिंकी विपल्लवी और महनार महिला अध्यक्ष के रूप मे सुषमा कुमारी को अनुमंडल अध्यक्षा की जिम्मेवारी दी गई।

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्षा अलका सिंह ने बताया कि वैशाली जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतो में जन सुराज का ढांचा खड़ा हो गया है। संगठन के सभी सदस्य आम जनता के बीच जाकर जनसंपर्क के कार्यो में लगे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *