प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारती महिला संघ से संबद्ध माँ वैष्णवी आजीविका ग्राम संगठन अंगवाली उत्तरी द्वारा 8 अप्रैल को स्थानीय पंचायत सचिवालय में वार्षिक आमसभा सह बक्शा पूजा का आयोजन किया।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंसस बोबी देवी, उप मुखिया मो. रियाज अहमद, भारती महिला संघ के प्रखंड कोषाध्यक्ष सोनाली देवी, प्रखंड समन्वयक अनुज कुमार, मां वैष्णवी ग्राम संगठन के अध्यक्ष मनोरमा देवी, उपाध्यक्ष अनिता देवी, सचिव पूनम देवी, कोषाध्यक्ष आशा देवी, एमबीके दीपिका कुमारी, 28 समुह की दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक अनुज कुमार ने कहा कि संगठन में जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि इसे और अधिक परिपक्व बनाने की आवश्यकता है। सोनाली देवी ने कहा कि महिलाएं घर की कामों की अपेक्षा योजनाओं के विकास में अधिक ध्यान दें तो बेहतर प्रतिफल होगा।
यहां स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, पंसस ने सुझाव दिया कि पंचायत की ओर से इन्हे हर तरह की मदद पहुंचाई जाएगी। संगठन सशक्त बनाए जाने को ले अन्य कई योजनाओं से जुड़ने का भी सुझाव दिया गया।
मौके पर मनोरमा देवी को महिला मंडल सुधार विभाग, बोबी देवी को न्याय समिति, शीला देवी को आर्थिक देखरेख, गुडिया देवी को रोजगार विभाग, रूपा देवी को निगरानी की जिम्मेवारी सौंपी गई। अंत में प्रार्थना गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
![]()












Leave a Reply