एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर जिला के हद में कुढ़नी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर चिकनी 28 फरवरी को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावक व् छात्र-छात्रा शामिल हुए।
जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान 2025-26 में एफएलएन-एफएस हेतु अनुमोदित गतिविधि सपोर्ट टू प्री प्राइमरी के अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर चिकनी में बाल मेला, स्पोर्ट्स मिट तथा शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने कहा कि बच्चों को ध्यान से पढ़ाई करनी चाहिए। उन्हें रोजाना पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में जो बच्चे 6 वर्ष से ऊपर के हो गए हैं, अभिभावकों को उन बच्चों का नामांकन स्कूलों में करवाना चाहिए। संगोष्ठी में परीक्षा के विषय पर भी चर्चा की गई। विद्यालय में ग्रामीण, अभिभावक और शिक्षक सहित गांव के काफी ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। आस-पास के स्कूलों के भी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद कुमार सिंह तथा संचालन सुनियोजित एवं प्रभावशाली ढंग से कवयित्री सविता राज ने की। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अंकित कुमार, मोनिका, सुहानी इत्यादि का प्रदर्शन बेहतर रहा। बीते महीने अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र रौनक कुमार को मंथ ऑफ स्टूडेंट घोषित किया गया एवं सजग रहने वाले एक अभिभावक बेबी कुमारी को मंथ ऑफ अभिभावक घोषित किया गया। उपरोक्त दोनों को भी मोमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार, राहुल कुमार, श्वेता तिवारी, पूजा कुमारी, साधना कुमारी, रितु कुमारी, आसपास के स्कूलों के प्राध्यापकों में राम पुकार सिंह, सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार, संजीव झा, अजीत कुमार, ग्रामीणों में अजय कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, गौरी शंकर, नंद कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम काफी शानदार एवं उत्कृष्ट रहा।
![]()













Leave a Reply