Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गायत्री परिवार की समीक्षात्मक बैठक बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में 19 फरवरी को आयोजित किया गया।

जानकारी देते हुए गायत्री समाज कथारा के हनुमान दयाल सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार उप जोन समन्वयक श्याम नंदन प्रसाद सिंह व् भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बोकारो जिला संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा की उपस्थिति में आयोजित समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला उप समन्वयक सुरेश प्रसाद ने की।

बताया गया कि यहां तीन प्रखंडों की सामूहिक चिंतन मंथन बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में किए गए संकल्पना को कार्य रूप देने के लिए गोमिया, बेरमो तथा नावाडीह प्रखंडों के सभी सक्रिय- निष्क्रिय परिजनों, भाई-बहनों की बैठक गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में अपराह्न 2:00 से सायं 5 बजे किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय संस्कृति परीक्षा पर चर्चा की गयी। साथ साथ चालीस दिवसीय अनुष्ठान पर विशेष बल दिया गया। वहीं मासिक पत्रिका, प्रज्ञा पाक्षिक पत्रिका को अधिक से अधिक मंगाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा जगह-जगह वृक्षारोपण करने तथा साधना अनुष्ठान करने का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में व्यवस्थापक चन्द्रभूषण प्रसाद, सीताराम चौहान, हनुमान दयाल सिंह, रेखा वर्णवाल, सुनीता चौहान, सरिता प्रजापति, हरि प्रसाद प्रजापति, केशव कुमार प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, डॉक्टर दिनेश कुमार, परिब्राजक जयप्रकाश विश्वकर्मा, लाल बाबू सिंह, सतीश कुमार बरनवाल, धीरज कुमार शर्मा, बेरमो से मनोज कुमार, फुसरो से विनय कुमार बरनवाल, नावाडीह से नीरज कुमार महतो, राहुल कुमार महतो, चतरोचट्टी से अयोध्या महतो सहित दर्जनों श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *