अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार करते हुए 14 अक्टूबर को पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत स्वच्छता संबंधी समीक्षा की गयज।
जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के रखरखाव एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही, एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) के निषेध हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
इस अवसर पर उत्पन्न प्लास्टिक अपशिष्ट का आकलन किया गया तथा विशेष जांच अभियान के तहत उन विक्रेता स्टॉलों पर, जहां एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग पाया गया, आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। यात्रियों एवं विक्रेताओं को प्लास्टिक उपयोग के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस क्रम में रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, गढ़हारा, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों एवं रेल कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेल यात्रियों, रेलकर्मियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय रहिवासियों के बीच स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।
ज्ञात हो कि, स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सोनपुर रेल मंडल द्वारा अपनाए जा रहे ठोस प्रयासों का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना है, जिससे स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
![]()













Leave a Reply