एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश गुजरात पटल इकाई द्वारा 12 जुलाई की संध्या ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ऑनलाइन काव्य गोष्ठी की शुरुआत मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज की सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से किया गया। संस्थाध्यक्ष उदबोधन में सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने उच्च कोटी के विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्षता जय प्रकाश अग्रवाल ने किया। उन्होंने सामयिक परिवेश को सर्वश्रेष्ठ संस्था बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मीना कुमारी परिहार ने अपना उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम का संचालन कर रही कवियित्री सविता राज ने अंत तक सभी को कार्यक्रम से जोड़े रखा। इस अवसर पर रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। इनमें ज्यादातर रचनाएं सावन, बादल एवं भारत माता पर आधारित था।
ऑनलाइन काव्य पाठ करने वालों में रामबाबू शर्मा दौसा (राजस्थान), डॉ.सुमन मेहरोत्रा मुजफ्फरपुर (बिहार), भावना भट्ट अहमदाबाद (गुजरात), डॉ मीना कुमारी परिहार (बिहार), डॉ राम शरण सेठ छटहां मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया (सुभाषिनी) प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), ईश्वर चंद्र जयसवाल, आदि।
संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश), जयप्रकाश अग्रवाल काठमांडू (नेपाल), दिलीप कुमार शर्मा दीप, धरती शर्मा “धरी”, पुष्पा पालीवाल, आशा सिन्हा (दिल्ली), अनन्त राम चौबे अनन्त जबलपुर (मध्य प्रदेश),आरती तिवारी सनत (दिल्ली), चंद्रकला भरतिया नागपुर (महाराष्ट्र), सुनील कुमार उपाध्याय, प्रो डॉ दिवाकर दिनेश गौड गोधरा (गुजरात), बृज किशोर त्रिपाठी, किशन लाल कहार, अंजू भारती आदि शामिल थे।
ऑनलाइन काव्य पाठ कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने अपनी रचना प्रस्तुत की। जबकि कार्यक्रम का विराम डॉ सुमन मेहरोत्रा के आभार ज्ञापन से किया गया।
![]()













Leave a Reply