एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू क्षेत्रीय कार्यालय में बीते 2 फरवरी की देर संध्या बैठक एवं लिट्टी चोखा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के 60 गरीब असहाय एवं वृद्धो के बीच कंबल वितरण किया गया। साथ ही सीसीएल से सेवानिर्वित हुए कर्मियों को राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार मंच के अध्यक्ष विजय यादव ने की। यहां आयोजित कार्यकर्ताओं के संगोष्ठी कार्यक्रम में कथारा, बीएंडके एवं ढोरी सहित गोमिया व बेरमो प्रखंड के आरसीएमयू एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच द्वारा लिट्टी चोखा का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ो की संख्या में गणमान्य जनों ने लिट्टी चोखा का आनंद लिया।
कार्यक्रम में आरसीएमयू के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों के मसीहा राजेंद्र बाबू युगों युगों तक अपने व्यवहार के लिए याद किए जाएंगे। वह सब की सुनते और सभी को साथ लेकर चलते थे।

अन्य वक्ताओ ने कहा कि राजेन्द्र बाबू मजदूर के दर्द को कम करने के लिए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कई निर्णायक आंदोलन किये। मजदूर मसीहा राजेंद्र प्रसाद सिंह मजदूर के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष किये। उनकी सियासत की चमक एक नहीं बल्कि दो राज्यों में थी। वे झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता और एक बार नेता प्रतिपक्ष भी रहे। उन्हें मृदुल भाषी कुशल नेतृत्वकर्ता और जनप्रिय नेता के रूप में याद किया जाता है। उनके व्यक्तित्व और आचरण की वजह से झारखंड विधानसभा ने उन्हें श्रेष्ठ विधायक के सम्मान से नवाजा। कहा गया कि राजेंद्र सिंह ने अपनी सादगी और अपने समाजवादी विचारों से कभी समझौता नहीं किया। सत्ता के शिखर तक पहुंचने के बावजूद वे हमेशा मजदूर और मजदूर संगठनों से जुड़े रहे।

मौके पर विचार मंच के सचिव, कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
आयोजित लिट्टी चोखा कार्यक्रम में कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी, कथारा वाशरी पीओ, स्वांग-गोविंदपुर फेज टू पीओ, विभागध्यक्ष असैनिक,कथारा कोलियरी के प्रबंधक सहित दर्जनों अधिकारीगण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply