Advertisement

सहायिका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कल्याणी स्थित प्राथमिक विद्यालय मकोली में सहायिका चयन को लेकर 28 फरवरी को आमसभा का आयोजन किया गया।

आमसभा की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा सिंह ने किया। आमसभा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बोकारो और बाल विकास परियोजना कार्यालय के आदेशानुसार किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, महिला पर्वेक्षिका पुष्पा सिंह, एएनएम सबनम प्रवीण उपस्थित थी। सहायिका के चयन हेतु तीन महिलाओं का नाम प्रस्तावित किया गया। जिनमे रूबी देवी, रानी कुमारी और प्रीति कुमारी शामिल थी।

जिसमे सर्वसम्मति से प्रीति कुमारी का चयन किया गया। समारोह में मौजूद रहिवासियों ने प्रति कुमारी को चयनित होने पर साधुवाद दिया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने कहा कि यहां सहायिका की मृत्यु हो जाने के कारण उनका पद काफी समय से खाली था। जिसको देखते हुए आमसभा का आयोजन कर सहायिका का चयन किया गया।

मौके पर बीएलओ प्रेमलता ठाकुर, विद्यालय के प्रधानायक संजय कुमार, सुमित सिंह, घनश्याम तिवारी, विकास सिंह, रवि कुमार तिवारी, राम तिवारी, छोटन सिंह, राहुल कुमार, सचिन कुमार, चंद्रभूषण सिंह, आनंद दिगार, विनय सिंह, सानु कुमार, करण कुमार, शिव राम तिवारी, उपेंद्र कुमार, कांन्ति देवी, बीणा देवी, अंजु देवी, आदि।

जूही कुमारी, अनुराधा देवी, रूबी देवी, सोनी प्रवीण, उषा देवी, अभिषेक कुमार, मुन्नी देवी, अमृता कुमारी, लक्ष्मी देवी, सपना देवी, झरना देवी, पूर्णिमा कुमारी, रौशन खातून, अशोक तिवारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *