Advertisement

पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु पंचायतों में गेयर बाल सभा का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के छः पंचायत (गोविंदपुर ए, बी, सी, डी, ई एवं एफ) में 16 जनवरी को बाल सभा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग व् मंत्रालय भारत सरकार के आलोक में पंचायती राज के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु उक्त बाल सभा का आयोजन किया गया। बाल सभा में पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लुडो और छठी एवं सातवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरष्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चांदना मिश्रा ने बताया कि बाल सभा के आयोजन से वित्तीय वर्ष 24-25 के लिए पंचायत विकास योजना के निर्माण में सहायता मिलेंगी। इसके अनुरूप योजनाएं बनाई जाएंगी।

इस आयोजन में अपने अपने पंचायत के मुखिया अंजू आलम, चंद्र देव घांसी, विकास सिंह, चंदना मिश्रा, कविता कुमारी, विश्वनाथ महतो मौजूद रहें। वहीं मौके जिप सदस्य शहजादी बानो, पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक, उप मुखिया देवंती देवी, वार्ड सदस्य प्रिया देवी, लक्ष्मण गुप्ता, कांति देवी, राजेश दुबे, नीता कुमारी, राजू पंडित, धर्मेंद्र कुमार, पंचायत सेवक उत्तम रजवार, ज्योति देवी, निधि देवी, फिरदोस आजम, राजकीय बुनियादी विद्यालय की प्राचार्या कृष्णा कुमारी, शिक्षिका मीना कुमारी आदि मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *