Advertisement

बीएसएल माइंस डिवीजन में रुबरु कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के माइंस और कोलियरीज़ डिवीज़न के पच्चीस प्रबंध प्रशिक्षुओं के लिए रु-ब-रु संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश में मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में रुबरु नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (एलएंडडी) मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) लक्ष्मी दास, महाप्रबंधक (एलएंडडी) नीता बा, उप महाप्रबंधक राजेश कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आरम्भ में वरीय प्रबंधक (एलएंडडी) प्रीति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संवाद कार्यक्रम के आरम्भ में निदेशक प्रभारी की अगुवाई में सभी उपस्थित जनों ने सुरक्षा शपथ ली। प्रबंध प्रशिक्षुओं ने अपना संक्षिप्त परिचय देने के उपरांत सेल के भावी विस्तार और आधुनिकीकरण योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी द्वारा सभी प्रबंध प्रशिक्षुओं को डॉ स्पेंसर जॉनसन की पुस्तक हू मूव्ड माई चीज़ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक (एलएंडडी) नीता बा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *