Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन

ममता सिन्हा/तेेेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा की अध्यक्षता में 6 फरवरी को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झा ने अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक तथा थाना प्रभारी के साथ अपराध गोष्ठी किया। अपराध गोष्ठी के बाद एसडीपीओ झा (SDPO Jha) ने बताया कि आगामी माह होने वाले त्योहार को देखते हुए विधि व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्र इत्यादि पर चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए अपराधिक कांड एवं अन्य महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों पर चर्चा और उसके निष्पादन के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। साथ हीं पिछले माह के अपेक्षा इस माह ढेड़ गुना ज्यादा मामलों का निष्पादन किया गया। झा ने बताया कि प्रत्येक माह किये गए केशों का रिव्यू किया जा रहा है।

गोष्ठी में लंबित मामलों का निष्पादन और सभी पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरते। उन्हें अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कोयला, लोहा तस्करी, लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गयी।
इस मौके पर अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *