Advertisement

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान सह विदाई समारोह का आयोजन

सोनपुर रेल मंडल के सेवानिवृत्ति प्राप्त 38 कर्मचारी को किया गया सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय सभा कक्ष में फरवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए आयोजित समापक भुगतान सह विदाई समारोह में सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त 38 कर्मचारी को
सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को डीआरएम सोनपुर अमित सरन के निर्देशन में आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती ने सेवानिवृत कर्मियों को शॉल एवं पीपीओ प्रदान कर सम्मानित किया। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महत्त्वपूर्ण योगदान, निष्ठा एवं सेवाभाव को याद करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रौशन कुमार, वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, विभिन्न यूनियन, एससी /एसटी एसोसिएशन तथा ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके अमूल्य योगदान को सराहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *