Advertisement

सहयोगिनी द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

किशोरियों का नेतृत्व विकास के लिए कौशल बढ़ाना जरूरी-वर्षा देवी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में गर्री पंचायत में 16 मार्च को सहयोगिनी द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षनार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गर्री पंचायत की पंचायत समिति सदस्य वर्षा देवी ने कहा कि सहयोगिनी द्वारा कसमार प्रखंड के विभिन्न गांव में नेतृत्व क्षमता विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधि चलाई जा रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लड़कियों का कौशल बढ़ाना उनके नेतृत्व क्षमता के लिए एक प्रमुख कड़ी है।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ संस्था द्वारा कसमार में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के नेतृत्व क्षमता विकास के लिए कंप्यूटर के साथ-साथ ब्यूटीशियन एवं लाख की चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

साथ ही उनके साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधि चलाई जा रही है। सहयोगिनी की सूर्यमुनि देवी तथा किरण कुमारी ने कहा कि संस्था द्वारा कसमांर के तीन पंचायत में बाल विवाह को लेकर विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से किशोरियों का नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उनके अभिभावकों, स्टेक होल्डर के साथ भी जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान प्रशिक्षक सपना जयसवाल, काजल कुमारी, नीतू कुमारी, पायल कुमारी, आरती कुमारी, जयंती कुमारी, सोनिया कुमारी, पायल कुमारी, खुशी कुमारी, बिंदु कुमारी, पूजा कुमारी, सोनम कुमारी, नेहा कुमारी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *