Advertisement

सहयोगिनी कार्यकर्ताओं द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वयंसेवी संस्था सहयोगिनी संस्था द्वारा 26 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान संस्था द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2025 का प्लानिंग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सहमति प्रदान की। वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की अध्यक्ष सुचित्रा सिंह ने कहा कि संस्था बोकारो जिले के कसमार, पेटरवार, जरीडीह, बेरमो तथा चास प्रखंड में विगत 24 वर्षों से सक्रिय रूप से महिलाओं व् बच्चों के अधिकार को लेकर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 275000 लाभुकों के साथ कार्य किया गया। कहा कि आमजनों का विश्वास सहयोगिनी के प्रति सकारात्मक रहा है। सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संस्था सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि संस्था ग्रामीण विकास, बाल विवाह, बाल यौन हिंसा, बाल तस्करी, आजीविका संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, बच्चों के कुपोषण को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

वार्षिक कार्यक्रम में सहयोगिनी के कार्यकारिणी समिति सदस्य अमरेंद्र अनूप, सूर्यमणि देवी, रीता देवी, निदेशक गौतम सागर ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्था की कुमारी किरण, रवि कुमार राय, अभय कुमार सिंह, नीतू सिंह, सन्नी कुमार, मंजू देवी, सोनी देवी, फुलेश्वरी देवी, दशमी देवी, प्रतिमा सिंह, विनीता देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, बिनिया देवी, गिरीबाला देवी, विकास कुमार, अनिल कुमार हेंब्रम, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *