Advertisement

वरीय महाप्रबंधक के साथ संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों की वार्ता में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख शुशील कुमार अरजरिया से डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री सह भाजपा नेता भरत यादव के साथ संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने एक जुलाई को वार्ता की।

वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख से मिलकर सप्लाई मजदूरों को त्रीपक्षिय समझौता के अनुसार स्थाई कर्मचारियों के समान यथाशीघ्र चिकित्सा सुविधा देने, स्मार्ट मीटर के बजाय स्थायी कर्मचारियों के समान सप्लाई मजदुरो के आवास में लगे पुराने मीटर से विद्युत आपूर्ति एवं बिलींग करने, समय सीमा के अंदर सेवानिवृत्त सप्लाई मजदूरों के ग्रेच्यूटी का भुगतान करने, सप्लाई मजदूरों के आवास का बढ़ा किराया सेवानिवृत्त के समय एक मुश्त कटौती करने के बजाय अद्यतन प्रत्येक माह कटौती करने और बकाया किराया का किस्तों में समायोजित करने, सप्लाई मजदूरों एवं कर्मचारियों के आवास का मरम्मती करने, आवासीय कॉलोनी के सड़कों का मरम्मत करने, सड़क किनारे के झाड़ियों को कटवाने, निर्बाद्ध रूप से विधुत आपूर्ति सुनिश्चित करने, प्रोजेक्ट लेवल मीटिंग में सप्लाई मजदूरों के प्रतिनिधियों को शामिल करने आदि मांग किया गया।

परियोजना प्रमुख ने उपरोक्त मांग के आलोक में त्वरित सकारात्मक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा में शामिल डीवीसी टीएमएस के संजय मिश्रा, यूडीडब्लूयू के महामंत्री नवीन पाठक, असीम तिवारी, मजदूर संगठन समिति के अध्यक्ष रघुवर सिंह, एचएमकेयू के सरयु ठाकुर और मदन डे आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *