कहने के लिए सौगात है नई ट्रेन, असल में जीवन को और त्रस्त करना है-अयुब खान
आरओबी एफओबी की सुविधा की मांग को अनसुना कर रहा है रेल महकमा
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के टोरी में भोपाल – धनबाद नई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, टोरी रेलमार्ग पर एक्सप्रेस और मालगाड़ी का परिचालन बढ़ना क्षेत्र के रहिवासियों के लिए सुविधा से अधिक उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है।
चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी अयुब खान ने 25 फरवरी को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि भोपाल – धनबाद नई एक्सप्रेस ट्रेन का टोरी रेलमार्ग पर परिचालन से चंदवा वासियों को परेशानी और बढ़ेगी। कहने के लिए चंदवा क्षेत्र वासियों के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन एक सौगात है, लेकिन असल में यह क्षेत्र के रहिवासियों के जीवन को और दुश्वार करना है।
खान ने कहा है कि इस रेलमार्ग पर इसी तरह नई एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की संख्या बढ़ती रही तो वह दिन दुर नहीं जब आमजनों को रेलवे क्रॉसिंग जाम पर एक से डेढ़ घ़टे तक लगातार जाम में फंसना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समय टोरी रेलमार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी के परिचालन से टोरी रेलवे क्रॉसिंग आधे घंटे से अधिक समय तक बंद रहता है। कहा कि इस रेलवे रूट पर नई एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी का परिचालन बढ़ने से रेलवे क्रॉसिंग एक घंटा से अधिक समय तक बंद रहेगा। आसपास के रहिवासियों को रेलवे क्रॉसिंग जाम में और अधिक समय तक फंसना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि पुर्व में टोरी मे रेलवे लाईन की संख्या कम थी और इस रूट पर मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन कम था। तब दिनभर में लगभग चार पांच बार कभी कभार रेलवे फाटक पांच मिनट के लिए बंद होती थी। इससे राहगीरों को परेशानी नहीं थी। जैसे जैसे इस रेलमार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की परिचालन की संख्या बढ़ने लगी तो रेलवे क्रॉसिंग जाम भी बढ़ने लगा। इसके साथ आमजनों की भी परेशानी बढ़ने लगी। कहा कि इसके बाद तो रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या इतना बढ़ गया कि रेलवे क्रॉसिंग जाम में फंसकर बीमार मरीज की मौत होने लगी। प्रसव भी होने लगा। बताया कि अब स्थिति यह है कि रेलवे फाटक हमेशा ही बंद रहता है। घंटों राहगीर जाम में फंसे रहते हैं। कहा कि इस रेल रूट पर इस समय एक साथ तीन चार मालगाड़ी जोड़कर चल रही है। घंटों रेलवे क्रॉसिंग जाम से प्रत्येक दिन लाखों राहगीर त्रस्त हैं।
खान ने बताया कि राज्य की सात आठ जिले के ग्रामीण दो पहिया, चार पहिया वाहन में सवार राहगीर बुरी तरह प्रभावित हैं। तुक्का यह कि नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन शुरू होने से रेलवे फाटक और अधिक समय तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन से दुसरे जंक्शन व् प्रखंड के रहिवासियों को फायदा होगा, लेकिन चंदवा वासियों के लिए यह मुसीबत ही लाएगी।
अयुब खान के अनुसार चंदवा वासी जिस सुविधा की मांग नहीं कर रहे, वह सुविधा उनपर थोपी जा रही है। वहीं फ्लाई ओवरब्रिज व फुट ब्रिज की सुविधा की मांग चंदवा वासी कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को रेल महकमा द्वारा अनसुना किया जा रहा है। क्षेत्र के रहिवासियों को आज नई एक्सप्रेस ट्रेन सुविधा से अति जरुरी फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज की सुविधा की है। इसकी चिंता रेलवे विभाग और जन प्रतिनिधियों को नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग आज सिर्फ अपनी आय बढ़ाने पर चिंता करती है, लेकिन उसे आमजन की सुविधा से कोई मतलब नहीं है।

यदि उन्हें थोड़ी भी चिंता होती तो आज फुट ब्रिज आधे से अधिक काम होकर एक वर्ष से अधिक समय से बंद है। रेलवे लाईन ब्लॉक नहीं मिल रही है, इसके कारण काम बंद है। वहीं फ्लाई ओवरब्रिज छः बार टेंडर होकर चार वर्ष से काम चालू नहीं हुआ, इसे चालू ज़रूर करा दिया जाता। आश्चर्य व्यक्त करते हुए खान ने कहा कि टोरी जंक्शन देश का पहला जंक्शन होगा, जहां स्टेशन जाने आने के लिए कोई रास्ता नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
![]()













Leave a Reply