ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट तथा आसपास के इलाकों में 29 सितंबर की संध्या माता जगदंबा का पट खोला गया। पट खुलते हीं माता का दर्शन पाने को लालायित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडालो में उमड़ पड़ी। इसे लेकर पूजा पंडालो में भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस वालो को काफी मशक्क़त करते देखा गया।

ज्ञात हो कि जिला के हद में तेनुघाट एफ टाइप चौक, न्यू मार्केट एवं बिरसा चौक तथा शिविर संख्या दो में दुर्गा मंडप में स्थापित प्रतिमा माता दुर्गा रानी का सप्तम पूजा के बाद पट खोला गया। वहीं सप्तमी पूजा के अवसर पर छात्र एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता को तीन ग्रुप ए, बी एवं सी उम्र के हिसाब से बांटा गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता के बीच विजय दशमी के दिन पारितोषिक वितरण किया जायेगा।
आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रशांत पाल, आनंद श्रीवास्तव, मानिक चंद्र यादव, सुजय आनंद, वीरेंद्र प्रसाद, पंकज सिंह एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक गण का सराहनीय सहयोग रहा। बताते चलें कि तेनुघाट एफ टाइप चौक में दुर्गा पूजा वर्ष 1965 से आयोजन होते आ रहा है।
![]()













Leave a Reply